फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से बालावाली गांव में युवा मंडल विकास सम्मेलन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। जिला युवा समन्वयक ने युवाओं से कहा कि उन्हें महापुरुष विवेकानंद के बताए पथ पर चलना होगा। तभी भारतीय युवा पीढ़ी सशक्त और मजबूत बन सकती है।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र प्रत्येक वर्ष बारह से सत्रह जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम चलाता है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को खानपुर विकासखंड के बालावाली गांव में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला युवा समन्वयक अंकिता कोठियाल, समाजसेवी प्रमोद शर्मा ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध में आज भारतीय युवा पीढ़ी के कुछ युवा पथ से भटक गये हैं। इस कारण अधिकांश युवाओं को कुप्रथाओं ने अपने मकड़जाल में जकड़ लिया है। युवाओं को इन कुप्रथाओं के मकड़जाल से निकालने के लिए समाज के लोगों को समय-समय पर समाज में अच्छी परंपराएं शुरू करनी होगी। इस दौरान महापुरुष विवेकानंद के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम, जितेंद्र द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान प्रियंका, सागर, महिपाल, आरती, ललित, आदित्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें