फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की में संदिग्ध मिला हींग, तेल और हल्दी पाउडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को विभाग की टीम ने शहर में अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर जांच करते हुए तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनमें एक तेल, हमदर्द ब्रांड की हींग और हल्दी पाउडर मसाला शामिल है। सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार हो रही चेकिंग से शहर के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है। टीम की ओर से डेयरी, शॉपिंग मॉल, मिठाई की दुकानों, परचून की दुकानों और गोदामों में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट, मैन्युफैक्चरिंग डेट, पैकिंग और निर्माण इकाई से संबंधित जानकारी भी देखी जा रही है।
जांच के दौरान जहां भी खाद्य पदार्थों में कमी या खराबी मिल रही है वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ दुकानदार टीम के आने की जानकारी अपने स्तर से जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। टीम की लोकेशन की जानकारी मिलते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से निकल जा रहे हैं। हालांकि विभाग की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगामी त्योहारों को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम रुड़की क्षेत्र में एक-एक दुकान की जांच की जा रही है। दुकानों के साथ गोदामों में रखे खाद्य पदार्थों के स्टॉक की भी जांच की जा रही है। मानकों में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें