फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील चौधरी इकबालपुर गन्ना समिति के प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी को इकबालपुर गन्ना समिति का प्रशासक नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इकबालपुर गन्ना समिति के चुनाव पर प्रशासन की ओर से रोक लगी हुई है। जबकि जिले की अन्य गन्ना समितियों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों गन्ना विभाग की ओर से जिले की लक्सर, लिब्बरहेड़ी, इकबालपुर और ज्वालापुर गन्ना समिति के बोर्ड का कार्यकाल लगभग पूरा होने के साथ ही चुनाव आयोजित कराने की घोषणा की थी। इसके बाद लक्सर, लिब्बरहेड़ी, ज्वालापुर में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं नवनिर्वाचित बोर्ड के पदाधिकारी शपथ ग्रहण भी ले चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इकबालपुर गन्ना समिति के चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। इसके पीछे कारण है कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का दो साल का करीब 208 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। इसके चलते करीब दो हजार से अधिक किसान गन्ना समिति के बकायादार चल रहे हैं। इस कारण नियमानुसार ये किसान चुनाव में हिस्सा लेने से वंचित रह जाते। जिसे आधार मानते हुए प्रशासन की ओर से चुनाव पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद शासन की ओर से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी को इकबालपुर गन्ना समिति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गन्ना समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि सुशील चौधरी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें