फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लक्सर। यात्रा सीजन में रेलवे ने तीन नई समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया है। इनमें एक स्पेशल ट्रेन ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच चलाई जाएगी।

यात्रा सीजन में ट्रेनों में भीड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 4303-4304 ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ऋषिकेश से 10 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और गोरखपुर से 11 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।
ट्रेन ऋषिकेश से सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली आदि स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर इसी रूट से रात को 12 बजकर 55 मिनट पर ऋषिकेश पहुंचेगी। जबकि रेलवे ने दिल्ली से रक्सौल के बीच 8 मई से 10 जुलाई तक रक्सौल से दिल्ली तक 9 मई से 11 जुलाई के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 9 मई से 10 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार और गोरखपुर से 10 मई से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों को मंडल के हापुड़, बरेली, मुरादाबाद शाहजहांपुर, हरदोई आदि स्टेशनों पर ठहराव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

रेलवे ने साबरमती स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए



लक्सर। साबरमती से हरिद्वार के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन अब 30 जून तक संचालित की जाएगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि साबरमती से हरिद्वार के बीच 3 अप्रैल से 4 मई तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब इस ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ा दी गई है। बताया कि साबरमती से 09425 स्पेशल एक्सप्रेस अब पूर्व कार्यक्रम के अतिरिक्त 8 मई से 29 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित होगी। जबकि हरिद्वार से 09426 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अलावा 9 मई से 30 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलाई जाएगी। मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें