फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रॉली पर बंधी रस्सी टूटने से हाईवे पर बिखरा गन्ना, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-रुड़की मार्ग पर बसेड़ी चौराहे पर गन्ने से भरी एक ट्रॉली की रस्सी टूट गई। इससे ट्रॉली पर बंधा गन्ना मार्ग पर बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हाईवे पर गन्ना बिखरा होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर के समय एक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर लक्सर-रुड़की मार्ग से लक्सर शुगर मिल जा रहा था। इस दौरान जब वह लक्सर-रुड़की हाईवे पर बसेड़ी चौराहे पर पहुंचा तभी अचानक उसकी ट्रॉली पर बंधी रस्सी टूट गई। इससे ट्रॉली पर बंधा गन्ना हाईवे पर बिखर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर या वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा कोई हादसा हो सकता था।

हाईवे पर गन्ना बिखरने से यहां वाहनों का जाम लग गया। बसेड़ी चौराहा बेहद व्यस्त रहता है। इस बीच लोगों ने कुछ गन्ने को हाईवे से हटाया। इससे यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन मार्ग पर पड़े गन्ने के कारण यहां आवागमन बाधित रहा। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर ले जाया गया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें