फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ओलावृष्टि से गन्ना, धान और हरे चारे की फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर और लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गन्ने, धान व पशुओं के हरे चारे की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग ने प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान गन्ने और धान की खेती पर निर्भर हैं। इस समय धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है जबकि गन्ना भी खेतों में खड़ा है। ऐसे में मौसम की मार से किसानों को पैदावार प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की आशंका है। खेती में खाद, बीज, सिंचाई और अन्य कार्यों पर खर्च करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ओलावृष्टि से पशुओं के लिए उगाए गए हरे चारे की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। इससे खेती के साथ पशुपालन करने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसान कर्म सिंह, कुशलपाल, शेषराज, पीतम और मेहरबान का कहना है कि मौसम की मार से उनकी सालभर की मेहनत और आमदनी पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के हल्का लेखपालों ने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आकलन शुरू किया है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें