फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर/सुल्तानपुर। स्टोन क्रशर के मुंशी से तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगने और मना करने पर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पंचेवली गांव निवासी लक्की उर्फ रणजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गणपति स्टोन क्रशर पर नौकरी करते हैं। दो दिन पहले प्रतापपुर गांव निवासी चांदवीर क्रशर पर आया और मुंशी बचन से रंगदारी मांगने लगा। मुंशी ने इससे मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। इस पर लक्की ने उसे क्रशर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद उसके दस-बारह साथी लाठी, डंडे और तमंचा लेकर क्रशर में घुस गए। उन्होंने मुंशी और लक्की के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि उन्होंने क्रशर में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर लक्सर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। साथ ही चांदवीर, गुड्डू, मंगलू, अमित, भूपेंद्र सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें