फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे के हॉस्टल में आ जा सकेंगे छात्र-छात्राएं

Thu, 02 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में छात्र-छात्राओं को 24 घंटे में किसी भी समय हॉस्टल से बाहर कैंपस में आने-जाने की छूट मिल गई है। जबकि छात्र-छात्राओं को एक दूसरे के हॉस्टल में सुबह साढ़े सात बजे से रात 12 बजे तक ही आने जाने की छूट दी गई है, लेकिन हास्टल से रात 12 बजे के बाद जाने के लिए छात्रों को हॉस्टल रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। इस बाबत अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि आईआईटी में छात्राओं को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक हॉस्टल से बाहर रहने की अनुमति नहीं थी। छात्राएं काफी समय से एक दूसरे के हॉस्टल में आने-जाने की छूट दिए जाने की मांग कर रही थी। जिस पर संस्थान प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की संस्तुति पर संस्थान प्रशासन ने नये नियम जारी कर दिए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं हॉस्टल से 24 घंटे में किसी भी समय अब कैंपस में जा सकते हैं। लेकिन रात 12 बजे के बाद जाने पर छात्रों को इसके लिए रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। वहीं छात्र-छात्राएं एक दूसरे के हॉस्टल में सुबह साढ़े सात बजे से रात बारह बजे तक आ जा सकेंगे। हालांकि अभी भी छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में एक दूसरे के कमरे में जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार छात्र-छात्राएं रात बारह बजे तक एक दूसरे के भवन की विजिट कर सकेंगे। बताया गया है कि आईआईटी रुड़की ने नए नियम जारी करने से पहले अन्य आईआईटीज में बनाए गए नियमों का अध्ययन कराया है और इसके बाद ही ये आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें