फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के छात्रों ने ली गंगा को मैला न करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। नमामि गंगे अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों को गंगा को मैला न किए जाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कॉलेज में पौधे भी रोपे गए। बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया।
विज्ञापन

भुरनी खतीरपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत दीप जलाकर की गई। बतौर मुख्य अतिथि दल्लावाला (खानपुर) के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि हिंदू धर्म में गंगा मैया को आस्था के साथ पूजा जाता है, इसलिए गंगा को मैला न करने की शपथ लें। लक्सर की प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने कहा कि गंगा मैया के बिना हिंदू धर्म में मोक्ष प्राप्त नहीं होता है। गंगा नदी सबसे बड़ा जल स्रोत है। इसके बाद कॉलेज की छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं, गंगा को साफ रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई। इस दौरान कॉलेज परिसर में मोरपंखी के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। संचालन डॉ. आरके वर्मा ने किया। डॉ. एपी दुबे, डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. कुनप्रिया, शिवानी, मोनू, अरविंद कुमार, बाबू, संजीव ने सहयोग दिया।
--
इन बच्चों को किया सम्मनित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मानसी धीमान प्रथम, निशा देवी द्वितीय, काजल राणा तृतीय रहीं। हिंदी विभाग परिषद की ओर से ऑनलाइन-ऑफलाइन शिक्षण पर निबंध में मनीषा प्रथम, नगमा द्वितीय, मानसी धीमान तृतीय रहीं। आजादी का अमृत महोत्सव पर भाषण प्रतियोगिता में रिया प्रथम, नगमा द्वितीय, निशा देवी तृतीय रहीं। इन सभी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें