फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दीक्षांत समारोह में देगी सर्वाधिक पीएचडी डिग्री

Sat, 24 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते आईआईटी के अधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी आईआईटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में 2305 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। जिनमें बीटेक एवं इंटीग्रेटिड डुअल डिग्री के 1091 छात्र शामिल होंगे। वहीं इस बार आईआईटी के इतिहास में सर्वाधिक 292 छात्रों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन

आईआईटी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संस्थान निदेशक प्रो. प्रदीप्त बनर्जी ने बताया कि छात्रों में उद्यमिता प्रति जोश एवं प्रेरणा का संचार करने के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने दीक्षांत समारोह में आतिथ्य स्वीकार किया है। इससे आने वाले समय में यहां के छात्रों को रोजगार के क्षेत्र में रिलायंस जैसी बड़ी इंडस्ट्रीज के साथ काम करने की संभावनाओं को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि वर्तमान में संस्थान के छात्र रिलायंस के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में कुल 2305 डिग्री प्रदान की जाएंगी। जिनमें 1091 बीटेक और इंटीग्रेटिड डुअल डिग्री, 676 एमटेक, 246 एमएससी और 292 पीएचडी के छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएचडी में यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। साथ ही देश में आईएससी बैंगलौर और आईआईटी बांबे के मुकाबले पीएचडी की संख्या के मामले में रुड़की तीसरे नंबर पर होगा। पिछले साल 237 पीएचडी डिग्री दी गई थी। इस दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आईआईटी में छात्रों की सात कंपनियां स्टार्ट अप से जुड़ी है। जबकि पांच कंपनियों के संबंध में बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से संस्थान में इनोवेशन लैब की शुरूआत की जाएगी। जिसमें छात्रों को नए आविष्कार के संबंध में सभी तकनीकी मदद मुहैया हो सकेगी। इस दौरान प्रो. प्रमोद अग्रवाल, प्रो. डीके नौडियाल, डा. रमा भार्गव, डा. अक्षय द्विवेदी, डा. आलोक पांडे, डा. नागेंद्र कुमार, ऊषा बनर्जी, पराग चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 

अंबानी के हाथों डिग्री लेने पर कयास बाकी 
देश के सबसे बड़े उद्यमी मुकेश अंबानी के हाथों बीटेक और एमटेक के छात्रों को डिग्री पाने का सौभाग्य मिल सकेगा या नहीं। इसे लेकर अभी संशय है। क्योंकि अंबानी ने संस्थान प्रशासन को अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे कितनी देर समारोह में रुकेंगे। निदेशक प्रो. बनर्जी ने बताया कि संस्थान की ओर से मुकेश अंबानी को पूरे कार्यक्रम में शामिल रहने का आग्रह किया गया है। जिसमें वे सभी छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। यदि उनका कार्यक्रम शॉर्ट होता है तो बीटेक और एमटेक छात्रों को बीओजी चेयरमैन और निदेशक डिग्री प्रदान करेंगे। बता दें कि मुकेश अंबानी की संस्थान में आने की ईच्छा को ध्यान में रखते हुए दीक्षांत समारोह की तिथि 24 से बढ़ाकर अब 30 सितंबर निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा विशेष सम्मान 
- समारोह के दौरान आईआईटी की ओर से दिया जाने वाले खोसला नेशनल अवार्ड आईआईटी दिल्ली के प्रो. रंजन के मलिक को, एएस आर्य अवार्ड आईआईटी गुवाहटी के डा. सजल कांत देब को, वीएनएमएम अवार्ड एनआईटी वारांगल के डा. शिरीष हरि सोनावने को तथा गोपाल रंजन टेक्नोलोजी अवार्ड एआईएमएल के डायरेक्टर डा. वीएम शर्मा को दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें