फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खो-खो और कबड्डी में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनेहटी आल्हापुर गांव में कृभको के सौजन्य से पेयजल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में करीब 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, कबड्डी में भी प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद का भी विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है।

खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक जबर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोनों विद्यालयों को एक-एक वाटर कूलर दिया गया है। उन्होंने बच्चों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों और स्वच्छ पेयजल के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क खेल सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से बच्चों को अभ्यास करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पूर्ण सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ. मेघराज सिंह समेत विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें