फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्री एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र, स्कूलों में 80 प्रतिशत सिलेबस पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने बढ़ाई रफ्तार, सिलेबस के अनुसार प्रीवियस पेपर हल करने के दिए जा रहे टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। बोर्ड परीक्षाओं में अब गिनती के महीने ही शेष बचे हैं, वहीं प्री-बोर्ड परीक्षा भी जनवरी के द्वितीय से अंतिम सप्ताह के बीच होने की संभावना है। ऐसे में स्कूलों में तैयारी की रफ्तार तेज हो गई है। अधिकांश स्कूलों में 80 प्रतिशत से अधिक सिलेबस पूरा कराया जा चुका है, जबकि शेष सिलेबस को दिसंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ शिक्षक अब सिलेबस रिवीजन और प्रीवियस ईयर प्रश्नपत्रों पर फोकस कराने में जुट गए हैं।

स्कूलों में इन दिनों नियमित कक्षा के साथ-साथ एक्स्ट्रा रिवीजन भी कराया जा रहा है। शिक्षक विषयवार कमजोर छात्रों को विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं। विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में अध्यापक सूत्रों और महत्वपूर्ण अवधारणाओं को दोहराकर उनकी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, वहीं कला विषयों में उत्तर लेखन कौशल पर विशेष बल दिया जा रहा है। बालिका इंटर कॉलेज रामनगर के प्रधानाध्यापिका नीलम कटियार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए करीब पांच साल के प्रीवियस ईयर प्रश्नपत्र का रिवीजन सबसे उपयोगी माध्यम साबित हो रहे हैं। इससे छात्रों को प्रश्नपत्र के पैटर्न, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की सही रणनीति का अंदाजा लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि दिसंबर–जनवरी माह तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक नियमित रूप से अभिभावकों को भी बच्चों की प्रगति रिपोर्ट भेज रहे हैं, ताकि घर पर भी उन्हें अध्ययन के लिए उचित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें