फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से घर लौट रहे शिक्षक पर कॉलेज के ही दो छात्रों से साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। छात्र देरी से कॉलेज आने पर शिक्षक के टोकने से नाराज थे। हमलावरों ने शिक्षक के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी छात्र उवेश, रक्षित, साहिल अंसारी और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के बाबरी निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह लक्सर क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वर्तमान में वह सुल्तानपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। 12 जुलाई की दोपहर दो बजे कॉलेज की छुट्टी होने पर वह अपने एक सहकर्मी के साथ बाइक पर घर जाने के लिए निकला था।

इसी दौरान कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रक्षित ने अपने साथियों को फोन करके उसके कॉलेज से निकलने की सूचना दी। इसके बाद आरोपी साहिल अंसारी और गौरव ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। पीछे से दूसरी बाइक पर उवेश और रक्षित व एक अज्ञात युवक भी वहां आ गए।
विज्ञापन




आरोप है कि युवकों ने उनपर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। आकाश ने पुलिस को बताया कि आरोपी रक्षित और उवेश कॉलेज में पढ़ते हैं। उवेश रोजाना देरी से कॉलेज आता था। शिक्षकों द्वारा इसके लिए उसे टोकने से वह नाराज था। इसी के कारण उसने योजना बनाकर साथियों संग मिलकर उस पर हमला कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें