फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोचिंग सेंटर जा रहे छात्र पर हमला, बाइक में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर जा रहे एक छात्र को गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर छात्र पर बलकटी से हमला करके घायल कर दिया और बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने छात्र के पिता से भी मारपीट कर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव हरजौली झौझा निवासी उस्मान उर्फ चौना ने तहरीर देकर बताया कि नौ जनवरी को उनका बेटा फिरोज बाइक से कोचिंग सेंटर पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ही गांव के चार लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने बलकटी से हमला कर दिया। साथ ही बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। इस पर बेटे ने घर पहुंचकर पिता को जानकारी दी।



आरोप है कि वह बेटी पर हमला करने की बाबत जानकारी लेने उक्त लोगों के घर पर गए थे। इस पर उक्त लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर इरफान उर्फ फाना, सहेल, वलीम उर्फ काला और हफीज निवासी हरजौली झौझा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें