फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस के विरोध में हड़ताली जारी

विज्ञापन
लक्सर में स्लॉटर हाउस के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे संत। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मंगलौर के स्लॉटर हाउस के विरोध में संतों की भूख हड़ताल का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक स्लॉटर हाउस का निर्माण बंद नहीं हो जाता, वह भूख हड़ताल बंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस के विरोध में लक्सर क्षेत्र के संतों ने मंगलवार को लक्सर ट्रक यूनियन पर भूख हड़ताल शुरू कर थी। संतों की भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। संतों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन किसी को भी इसकी जरा भी चिंता नहीं है। मंगलौर में स्लॉटर हाउस खोला जाना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। क्योंकि उत्तराखंड प्रदेश में हरिद्वार धार्मिक स्थल व संतों की नगरी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में यहां पर कत्लखाना खोला जाना पूरी तरह से गलत है। कहा कि जब तक स्लॉटर हाउस के निर्माण बंद होने का आदेश उन तक नहीं पहुंच जाता है उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान संत नरेश बर्फानी व बाबा फूल गिरी महाराज भूख हड़ताल पर रहे। जबकि उनके साथ बाबूराम भगत, अखिलेश गिरी महाराज व विचारानंद महाराज भूख हड़ताल स्थल पर बैठे। उधर, एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संतों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें