फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आंधी ने धूल में मिलाए ऊर्जा निगम के 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और देहात में पिछले महीने बारिश और आंधी ने ऊर्जा निगम के उपकरणों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के बाद पैसा स्वीकृत होने पर लाखों रुपये के काम करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


23 जनवरी को रुड़की और आसपास के क्षेत्र में बारिश-आंधी ने 50 से अधिक फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी थी। बुग्गावाला, मंगलौर और रुड़की आदि क्षेत्रों में ब्रेकडाउन, चैनल पर तार गिरने, जंपर आदि निकालने समेत ट्रांसफार्मर को भी लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा था। इस बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर करीब 8 से 10 घंटे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी थी।



अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि मंडल में 180 फीडर में से पिछले महीने 50 से अधिक फीडर से जुड़े विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने से वह बंद हो गए थे। 16 लाख रुपये का नुकसान आंधी और बारिश से निगम को पहुंचा था। मुख्यालय से पैसा रिलीज होने पर मंडल में मरम्मत के सभी कार्य करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें