फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बरात में विवाद के बाद गांव में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा से कलियर गई एक बरात में शुरू हुआ मामूली विवाद गांव लौटते ही खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थरों से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। वहीं दूसरी ओर मंगलौर के मोहल्ला मलकपुरा में हुई कहासुनी के बाद हुए पथराव की घटना में इरफान और साजिद निवासी मलकपुरा घायल है।
विज्ञापन




शनिवार को मंगलौर के टांडा भनेड़ा गांव से एक बरात पिरान कलियर गई थी। वहां शादी की रस्मों के दौरान किसी पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। हालांकि उस समय मौजूद जिम्मेदार लोगों और बरातियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही बरात वापस गांव पहुंची कलियर में हुई तनातनी की कसक फिर से उभर आई।

दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते पथराव में बदल गया। सड़क पर ईंट-पत्थर चलने से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ टांडा भनेड़ा पहुंचा। पुलिस को देखते ही पथराव करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर झगड़ा करने वालों को तलाश रही है। इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर ने बताया कि अरसलान निवासी भनेड़ा व नदीम निवासी टांडा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें