फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला डंडा, काटे 20 चालान

विज्ञापन
रुड़की में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों का चालान काटती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही रास्ते में ठेली लगाने वालों पर भी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मेन बाजार में कई दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। कई ने सड़क पर ही फड़ लगा रखी है। ऐसे में रोजाना नगर निगम पुल से रामपुर चुंगी तक जाम लगता है। इससे बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को सोत बी पुलिस चौकी इंचार्ज संजय नेगी ने रामबीर और संजय त्यागी के साथ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के कोर्ट के चालान किए। पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 20 दुकानों और ठेली संचालकों के चालान किए गए हैं। इन पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें