फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आवासीय कॉलोनी से एसटीएफ ने 101 सिलिंडर किए जब्त

विज्ञापन
रुड़की ​के साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों की जमा
विज्ञापन
साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी पर उत्तराखंड एसटीएफ एवं क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर मौके से 101 खाली सिलिंडर बरामद किए हैं।
विज्ञापन




देहरादून से पहुंची एसटीएफ टीम के अनुसार, टीम को सूचना मिला थी कि साउथ सिविल लाइंस स्थित एक गोदाम में गैस सिलिंडरों को अवैध रूप से इकट्ठा करके रखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने क्षेत्र में छापा मारा जहां बड़ी संख्या में खाली सिलिंडर जमा मिले। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि जब्त 101 सिलिंडरों में 77 निजी कंपनी इंद्रा गैस एजेंसी के 21 इंडेन के जबकि चार सिलिंडर भारत गैस कंपनी के पकड़े गए हैं।



कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सिलिंडरों को खाद्य पूर्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया है। एमएस रावत ने बताया कि आवासीय कॉलोनी में बड़ी संख्या में खाली सिलिंडरों का रखा जाना अवैध है। यदि कोई भी अवैध तरीके से गैस सिलिंडर जमा करता या बेचता हुआ पाया जाता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, उप निरीक्षक विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, महेंद्र सिंह नेगी, संजय एवं खाद्य विभाग से रुड़की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत, पूर्ति निरीक्षक मंगलौर टीएन शर्मा, पूर्ति निरीक्षक नीलम भास्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें