फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से पहले स्टेशन को मिलेगी हर सुविधा: डीआरएम

विज्ञापन
लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
डीआरएम ने लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी कुंभ मेले को लेकर रेलवे विभाग द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी जनवरी 2021 में हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है। बुधवार को मुरादाबाद के मंडलीय रेल प्रबंधक तरुण प्रकाशन ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के आसपास गंदगी देखकर नाराजगी जताई। साथ ही रेलवे स्टेशन और रेलगाड़ियों में सुरक्षा के इंतजाम के संबंध में आरपीएफ कमांडेंट अपूर्वा अग्निहोत्री व जीआरपी के अधीक्षक मनोज कत्याल से जानकारी ली। रेलवे के चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप मेहता को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्सर रेलवे को कुंभ मेले के दौरान एबुलेंस दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले रास्ते के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम एनएन सिंह, सीनियर डीएन अरुण कुमार, सीनियर डीएन टीआरडी जाति कुमार, सीनियर डीएसटी नितिन प्रकाश, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें