फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जल संस्थान में आधे से भी कम रह गया स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान में लगातार घटती कर्मचारियों की संख्या अब विभागीय कार्यों पर भारी पड़ने लगी है। पिछले कुछ वर्षों में कर्मचारियों की संख्या आधे से भी कम रह गई है जबकि 20 से अधिक पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अवर सहायक अभियंता को ही अवर अभियंता (एई) का अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। इससे विभाग के नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग में बिल वितरक समेत कई महत्वपूर्ण पद खाली होने के कारण कार्यालय और फील्ड दोनों स्तरों पर कार्य प्रभावित हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जलकर वसूली, रिकॉर्ड का रखरखाव, नए कनेक्शन, पाइपलाइन मरम्मत और अन्य प्रशासनिक कार्य भी कर्मचारियों की कमी के कारण समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों के फील्ड में रहने से कार्यालय भी खाली पड़े रहते हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्हें कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन समय पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं मिल पाता। इससे पेयजल संबंधी शिकायतों के निस्तारण में देरी हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सीमित स्टाफ के सहारे सभी कार्यों का संचालन करना चुनौती बन गया है। क्षेत्र के लोगों को समय पर बिल नहीं मिल पा रहे हैं। कैश काउंटर की मॉनीटरिंग भी न होने से गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

इन पदों की चल रही कमी

कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, बिल वितरणकर्ता
वर्तमान में 15 कर्मचारियों के कंधों पर है ढाई लाख आबादी का काम

कर निर्धारण अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, पंप अधीक्षक, फीडर, अनुचर समेत अधिकारी और कर्मचारियों को मिलाकर तकरीबन 15 कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन ढाई लाख की आबादी के घर पानी की सप्लाई, नियमित मरम्मत और कार्यालय संबंधित काम का जिम्मा इन्हीं चुनिंदा अधिकारी और कर्मचारियों के कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें