फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एसएसपी नवनीत सिंह ने किया बुग्गावाला थाने का वार्षिक निरीक्षण

Mon, 23 Mar 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- रजिस्टर अपडेट रखने, मालखाना निस्तारण व शस्त्र प्रशिक्षण पर दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

- कीटनाशकों के छिड़काव और नियमित सफाई के दिए भी निर्देश
बुग्गावाला। एसएसपी नवनीत सिंह ने सोमवार को थाना बुग्गावाला का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सेरिमोनियल ड्रेस में सजे गार्ड ने उन्हें आकर्षक सलामी दी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, कर्मचारी बैरक और भोजनालय का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही किटनाशकों का छिड़काव और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। कार्यालय निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने दस्तावेजों, रजिस्टरों और सीसीटीएनएस प्रणाली की जांच की। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट रखे जाएं और निस्तारित प्रार्थना पत्र समय से संबंधित कार्यालयों को भेजे जाएं। आवश्यक उपकरणों की मांग के लिए समय पर पत्राचार करने को भी कहा। शस्त्र निरीक्षण के दौरान जवानों से असलाह खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया कराई गई। निर्णित मुकदमों के माल का शीघ्र निस्तारण, आबकारी अधिनियम से जुड़े माल का अल्पीकरण और लावारिस वाहनों की नीलामी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी थाना प्रभारी को सौंपी गई। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने थाने में तैनात कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त मामलों का गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समय में निस्तारण करें और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें