फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एसपी सिटी दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त एसपी सिटी दीपक सिंह ने हरिद्वार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और शहर की कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाएगा। अपराध नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में एसपी सिटी दीपक सिंह ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी ने कहा कि हरिद्वार में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एसपी सिटी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय को भी जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ काम करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली में बेहतर तालमेल और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें