फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे सहित कांग्रेस विधायक को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 17 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ममता राकेश एवं उनके पुत्र अभिषेक राकेश समेत कई समर्थकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक बच्चे को ऐसा पत्र रविदास मंदिर के पास पड़ा  मिला। पत्र में कई प्रकार की धमकियां दी गई हैं। ममता राकेश ने पुलिस को पत्र सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की  है। पुलिस ने पत्र को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


हाल में उपचुनाव के बाद दोबारा से निर्वाचित हुईं दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की पत्नी कांग्रेस विधायक ममता राकेश कस्बे में ही रहती हैं। उनके साथ उनके पुत्र अभिषेक राकेश एवं उनकी पुत्री आयुषी रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात में रविदास मंदिर के पास धमकी भरा पत्र एक बच्चे को पड़ा हुआ मिला। पत्र को बच्चे ने ममता के समर्थक एवं ब्लॉक प्रमुख के पति देवेंद्र अग्रवाल को दिया तो उसे पढ़कर उनके होश उड़ गए। अग्रवाल ने विधायक को भी  धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी दी। बताया गया कि पत्र में विधायक ममता राकेश एवं उनके पुत्र अभिषेक राकेश, समर्थक देवेंद्र अग्रवाल, राव फरमूद समेत कई समर्थकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। कहा गया है कि 28 अप्रैल तक जी भरकर जश्न मना लो, इसके बाद तुम्हारा नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। तुम्हारे समर्थकों के घर दिखा दिए गए हैं। 28 अप्रैल के बाद तुम सबको  एक साथ कभी भी बम से उड़ा दिया जाएगा। उधर विधायक ममता राकेश ने पुलिस को पत्र देकर मामले में जांच करने के साथ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह किसी सिर फिरे का काम हो सकता है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें