फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोलानी पुल के गार्डर स्थापित, नवंबर से पहले पूरा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बृहस्पतिवार को को सोलानी पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण के महत्वपूर्ण चरण के तहत गार्डर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए गए हैं। अब अगले चरण में पुल पर स्लैब डालने का कार्य किया जाएगा जिसके बाद शेष निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सोलानी पुल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण जरूरत है।
पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का संपर्क बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि पुल तैयार होने के बाद स्कूल बसों का संचालन भी सुगम हो जाएगा जिससे छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। वर्तमान में जिन छात्रों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उन्हें सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रयास है कि नवंबर माह से पहले पुल का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाए। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सोनू त्यागी, एसडीओ दीपा, राहुल आर्य, जेई रोशन वर्मा और खलील अहमद समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें