फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ मंडी में उतरी तो हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
रुड़की में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से गई मंडी की फोटो। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए नवीन सब्जी मंडी में लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए आखिरकार आरएएफ के जवानों को मैदान में उतरना पड़ा। मंडी में पैरामिलिट्री फोर्स को देख लोगों को नियमों की याद आई। सोमवार को ड्रोन से भी सब्जी मंडी की निगरानी की गई।
विज्ञापन

नवीन सब्जी मंडी रुड़की में समिति के अधिकारी शारीरिक दूरी का पालन कराने का लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी लोग बिना मास्क और उचित दूरी के सब्जी खरीद रहे थे। यहां तक रविवार को पुलिस और पीएसी भी तैनात की गई, लेकिन तब भी लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया। मंडी समिति के चेयरमैन योगेंद्र पुंडीर ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की थी। इसके बाद रविवार को यहां पीएसी पहुंची और शाम को कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने भी निरीक्षण किया था। सोमवार सुबह मंडी में आरएएफ ने मोर्चा संभाला लिया। इसके साथ ही कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मंडी की ड्रोन से निगरानी की गई। इतनी सख्ती के बाद सोमवार को हालात बेहतर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें