फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस के लिए आज से बुक होंगे स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में आज से फिर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक किए जाएंगे। इस बार एक दिन में स्थायी और लर्निंग दोनों तरह के लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक होंगे। स्लॉट बुक करने के लिए सुबह आठ बजे साइट खोली जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते करीब तीन महीने पहले एआरटीओ विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद हो गया था। तब तक करीब 800 लोग स्लॉट बुक करवा चुके थे। तभी से लोग लाइसेंस बनने का इंतजार कर रहे थे। कोरोना संक्रमण कम होने पर जून में एआरटीओ कार्यालय में दोबारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि, उस दौरान अप्रैल में स्लॉट बुक करवाने वाले लोगों को वरीयता दी गई थी। तभी से अब तक मार्च और अप्रैल में स्लॉट बुक करवाने वालों के ही लाइसेंस बनाए जा रहे थे। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि पहले स्लॉट बुक करवा चुके लोगों के लाइसेंस बना दिए गए हैं। आज से नए लाइसेंस बनाने के लिए स्लॉट बुक किए जाएंगे। पहले दिन 54 स्थायी और 39 लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक होंगे। ये प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। इसके बाद 16 जुलाई से लाइसेंस बनाए जाएंगे। स्लॉट बुक करवाने के लिए सुबह आठ बजे साइट खोली जाएगी। ये साइट तब तक खुली रहेगी, जब तक सभी स्लॉट बुक नहीं हो जाते। इसके बाद अगले दिन फिर सुबह साइट खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें