फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क नहीं देने पर युवक को जड़ा थप्पड़

Wed, 15 Mar 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल अस्पताल रुड़की परिसर की पार्किंग में मामूली विवाद पर संचालक ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पार्किंग संचालक को पुलिस चौकी ले गई, जहां तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी को मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पहले तो अस्पताल में छानबीन की। बाद में मालूम चला कि पार्किंग में किसी युवक से मारपीट की गई है। पुलिस की पूछताछ में शातंरशाह निवासी शादाब ने बताया कि वह महिलाओं को लेकर अस्पताल में उपचार के लिए आया था। इस दौरान बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। बाद में बाइक ले जाते समय पार्किंग संचालक ने शुल्क जमा करने की बात कही। इसे लेकर युवक से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पार्किंग संचालक ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई, जहां पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पार्किंग ठेकेदार को बुलाया गया है। उससे बात करने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें