फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में छह को कोतवाली लक्सर का चार्ज

Sat, 04 Mar 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर कोतवाली का चार्ज पिछले आठ माह से किसी अधिकारी को रास नहीं आ रहा है। इस अवधि में पांच लोगों को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। अब छठे शख्स तसलीम आरिफ को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। ऐसे में आपराधिक मामलों की जांच प्रभावित होना लाजमी है।

कोतवाल जयदेव आर्य द्वारा दो साल तक कोतवाली का चार्ज देखने के बाद पुलिस विभाग ने 21 जुलाई 2016 को उनका स्थानांतरण कर दिया था। उसके बाद एसएसआई जहांगीर अली को कोतवाली का चार्ज दिया गया, लेकिन यह भी ज्यादा दिन कोतवाली में नहीं रुक पाए और उन्हें जिले से बाहर भेज दिया। इसके बाद झबरेड़ा से इंस्पेक्टर राकेश गुसांई को कोतवाली की जिम्मेदारी संभालने के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि राकेश गुसांई लक्सर में रहने के इच्छुक नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने कुछ दिनों बाद ही अपना स्थानांतरण एसआईटी में कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसएसआई दिनेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन इनके कुछ दिन चार्ज संभालने के बाद विभाग ने फिर से योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया को भेज दिया। दिनेश कुमार को फिर से एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया पूरी तरह कोतवाली क्षेत्र की भौगोलिक स्थित से वाकिफ भी नहीं हो पाए थे। इसी बीच विभाग ने उन्हें तीन दिन पहले लाइन हाजिर कर दिया। उसके बाद अब लक्सर कोतवाल की तैनात न होने की दशा में एसआई तसलीम आरिफ कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें