फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अतिक्रमण करने पर छह दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पिरान कलियर की टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत की टीम ने छह दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन




पिरान कलियर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। इसी वजह से बाजार में अक्सर भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को नगर पंचायत की टीम ने सोहलपुर रोड जीरो जोन से अतिक्रमण हटवाया और छह अतिक्रमणकारियों के चालान किए।
विज्ञापन


नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जीरो जोन क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी ज्वांइट मजिस्ट्रेट को भी इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया जिसके कारण यह अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जो लोग सड़क किनारे या जीरो जोन में अवैध अतिक्रमण करेंगे उनके खिलाफ नगर पंचायत की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें