फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बहन ने दो भाइयों समेत चार पर दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I एक बहन ने भाइयों समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

Iझबरेड़ा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मोहल्ला निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता के नाम की संपत्ति में उसका हिस्सा है। उसके मायके वालों ने उसको हिस्सा नहीं दिया है। 9 अक्तूबर को उसने भाइयों से हिस्सा मांगा तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। वहीं वाद ग्रस्त संपत्ति को धोखाधड़ी कर उन्होंने अपने नाम करा लिया है।
विज्ञापन

I
Iमामले का मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने न्यायालय में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश झबरेड़ा पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भाई सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें