फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साहब, नशीली दवाएं बेचता है मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहब, मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाएं बेचता है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है...शनिवार को तहसील पहुंचे एक ग्रामीण ने एसडीएम से शिकायत करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसडीएम ने औषधि निरीक्षक को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।



खानपुर क्षेत्र के धर्मुपुर गांव निवासी ग्रामीण भोला शनिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिले। उन्हाेंने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि वह अक्सर बीमार रहते हैं। इसके कारण गोवर्धनपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं लेते हैं। इसी दौरान उन्हें मालूम पड़ा कि मेडिकल स्टोर संचालक नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाएं बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण ने एसडीएम को बताया कि इन दवाओं के इस्तेमाल से क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। युवा और किशोर इन दवाओं से नशा करके अपना भविष्य बरबाद कर रहे हैं। उन्हाेंने मेडिकल स्टोर संचालक को भी गलत काम नहीं करने के लिए समझाया लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। ग्रामीण ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर औषधि निरीक्षक को मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें