फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साहब! बेटा नशे के लिए पैसा मांगता है, नहीं देने पर मारता है...थाने पहुंची मां ने सुनाई आपबीती

Fri, 11 Oct 2024 08:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

बेटे की करतूत लेकर एक मां थाने पहुंची। महिला ने बताया कि वह किस तरह अपने बेटे से परेशान है।
विज्ञापन
ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मां ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है कि, साहब! मेरा बेटा बहुत नशा करता है। नशा करने के लिए पैसे मांगता है और पैसे नहीं देने पर मारपीट करता है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित नई बस्ती निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नशा करता है। वह अपने बेटे को सुधारने के लिए काफी प्रयास कर चुकी है लेकिन वह नशा करने से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन वह झगड़ा और मारपीट करता रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बेटे ने उससे नशा करने के लिए रुपये मांगे। जब उसने इन्कार किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो बेटे ने उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें...Ratan Tata : उत्तराखंड में बसना चाहते थे टाटा, मुग्ध थे पहाड़ों के सौंदर्य पर... पूर्व सीएम निशंक ने किया याद

बेटे ने मां की जमकर पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। उन्हें आता देखकर युवक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी लेकिन लोगों ने किसी तरह से महिला को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें