फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साहब! पति ने खाने में नमक कम होने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! खाने में थोड़ा नमक कम होने से नाराज पति ने मारपीट कर दी। साथ ही घर से भी बाहर निकाल दिया। अब पति घर वापस आने पर धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाया। इस पर पति ने पत्नी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति अक्सर खाने में कमी निकालकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता है। मायके और ससुरालवाले पति को कई बार समझा चुके हैं लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप लगाया कि सोमवार रात उसने खाने में सब्जी और रोटी बनाई थी। इस पर पति ने सब्जी में नमक कम होने की बात कहते हुए अभद्रता कर दी। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही अब घर वापस आने पर धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की और जमकर फटकार लगाई। इसपर पति ने पत्नी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पति-पत्नी में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें