फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आस्था और उत्साह के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I
I
I
I-शहर से देहात तक मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य कमाया
I
Iशहर से देहात तक मकर संक्रांति उत्साह व आस्था के साथ मनाई गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। गंगनहर घाट पहुंचकर लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया। जगह-जगह खिचड़ी और तिल की मिठाई वितरित की गई।
I
Iशहर में गंगनहर के श्री लक्ष्मी नारायण घाट समेत अन्य सभी घाटों पर श्रद्धालु अलसुबह ही पहुंच गए। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद भी लोगों ने गंगनहर में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही दान-पुण्य किया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मकर संक्रांति की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान लक्ष्मीनारायण को खिचड़ी का भोग लगाया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल पराशर ने बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा है। इसके अलावा दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर, रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर, बालाजी मंदिर, अंबर तालाब स्थित हनुमान मंदिर आदि में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। देव दर्शन के बाद मंदिरों के बाहर और गंगनहर पुल आदि पर बैठे गरीब लोगों ने वस्त्र, खिचड़ी आदि दान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा के समक्ष खिचड़ी वितरित की गई। इस दौरान सूबेदार श्याम कुमार त्यागी, प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, उत्तराखंड त्यागी विकास कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भी शहर में अनेक सामाजिक संगठनों ने सिविल लाइंस, श्री लक्ष्मी नारायण घाट, मकतूलपुरी, रामनगर समेत तमाम स्थानों पर खिचड़ी वितरित की गई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें