फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साहब, कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर बना दिए मकान

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम सभागार में तहसील दिवस के मौके पर उप​स्थित अनेक विभागीय अ​धिकारी- संवाद
विज्ञापन
साहब, वक्फ संपत्ति खसरा संख्या 508 कब्रिस्तान वक्फ संख्या 3027 स्थित मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर में कब्रिस्तान की भूमि को बिना किसी अधिकार के अनेक लोगों को बेच डाली। वहां बेची गई भूमि पर लोगों की ओर से मकान बना दिए गए हैं जबकि भूमि से संबंधित मामला उच्च न्यायालय नैनीताल में चल रहा है। इसके बावजूद बिना किसी आदेश के भूमि पर निर्माण करना उचित नहीं है। यह पीड़ा तहसील दिवस में पहुंचे जमीलुर्रहमान ने अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील सभागार में जनगणना कार्यक्रम के चलते तहसील दिवस नगर निगम सभागार हॉल में आयोजित किया गया। तहसील दिवस के दौरान भूमि पैमाइश, राशन वितरण घोटाले, अवैध पार्किंग, लावारिस कुत्तों का आतंक, बिजली के खराब बिल संबंधित शिकायतें सामने आईं। सुबह से ही लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम के सभागार हॉल में पहुंचने लगे।



एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। माधोपुर हजरतरि निवासी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि कई गांव के तालाब पर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस अतिक्रमण को हटाया जाए। वहीं चावमंडी निवासी धर्मपाल, मदनपाल आदि ने शिकायत कर बताया कि भगवती अस्पताल के सामने वाली गली में लावारिस कुत्तों का आतंक है।
विज्ञापन


इन लावारिस कुत्तों ने बच्चों पर कई बार हमले तक कर दिए। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद अब तक इन लावारिस कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा। इसका समाधान कराया जाए ताकि गली के बच्चे और बुजुर्ग सभी लोग सुकून से रह सकें। सुनहरा स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी रघुनाथ, सुधीर कुमार आदि ने अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा अधिक लोगों ने भूमि पैमाइश की समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला एवं नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए जबकि कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें