इसके तहत 26 जनवरी से पहले एक लाख लोगों से हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आतंकवाद एवं अलगाववाद के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें 500 वर्गफीट के कैनवास पर विश्वविद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर करके इस अभियान की शुरुआत की।
इससे पहले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विवि के कुलपति डा. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आतंकवाद के खिलाफ यह अनूठा अभियान 26 जनवरी को संपन्न होगा। इस दौरान करीब एक लाख लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है। इसके बाद डीएम के माध्यम से इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को आतंकवाद से लड़ने एवं देश की अखंडता को बनाये रखने की शपथ दिलायी गई। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष मनिका शर्मा, विश्वविद्यालय कुलाधिपति धर्मेंद्र भारद्वाज, प्रति-कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने विश्वविद्यालय की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की।