फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी भवन में प्रिंटिंग लैब लगाने पर हंगामा

Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रिंटिंग लैब लगाने के विरोध में हंगामा करते लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 सिविल लाइंस में प्रेम मंदिर के निकट रिहायशी इलाके में लगाई जा रही प्रिंटिंग लैब के निर्माण को मेयर ने रुकवा दिया। इससे पहले लोगों ने रिहायशी भवन में व्यावसायिक कार्य करने पर ऐतराज जताते हुए जमकर हंगामा काटा। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को सिविल लाइंस निवासी अंकुर शर्मा, मनोहर लाल मल्होत्रा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, वीर सावरकर आदि लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित को प्रार्थनापत्र सौंपकर बताया कि उनके मोहल्ले में नितिन शर्मा एवं दीपक कंसल की ओर से एकता ग्राफिक एंड प्रिंटिंग सोल्यूशन का बोर्ड लगाकर एक भवन को व्यवसायिक कार्य के लिए परिवर्तित किया है। इसके लिए मशीनें भी मंगाई गई हैं और अधिक क्षमता का बिजली कनेक्शन भी लिया गया है। इससे मोहल्ले में व्यावसायिक दृष्टि से किए जाने वाले कार्य से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। साथ ही यह रिहायशी क्षेत्र में औद्योगिक इकाई लगाए जाने के नियमों का उल्लंघन भी होगा।

इसके बाद लोगों ने मेयर यशपाल राणा से भी शिकायत की जिस पर मेयर यशपाल राणा, पार्षद बेबी खन्ना, दिलीप सिंह सहित अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्होंने मोहल्लेवासियों के ऐतराज को देखते हुए भवन स्वामी को रिहायशी क्षेत्र में प्रिंटिंग लैब का निर्माण बंद करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें