फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंदगी फैलाने पर दुकानदारों के चालान कर जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी के नेतृत्व में पालिका प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाकर दुकानदारों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सोमवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर में मेन बाजार, गोवर्धनपुर मार्ग, रायसी मार्ग आदि इलाकों में कार्रवाई की गई। पालिकाकर्मियों ने मार्ग पर गंदगी फैला रहे तीन दुकानदारों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला। इसके साथ ही दुकानदारों को प्रतिष्ठानों के बाहर अपशिष्ट न फेंकने, निकासी नाले-नालियों में कूड़ा नही डालने को लेकर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने और नाले-नालियों में कूड़ा फेंककर अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें