फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दुकानदार पर हमला, तमंचे की बट से सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात रामपुर चुंगी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक दुकानदार पर हमलाकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उसकी बाइक की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी यासिर राणा ने बताया कि उसकी पूर्व अंबर तालाब क्षेत्र में दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रामपुर चुंगी के पास पहुंचा वहां पहले से खड़े तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



हमले के बाद पीड़ित ने शोर मचाया। इसपर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी दुकानदार की बाइक की चाबी निकालकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें