फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फर्जी पहचान से जमीन रजिस्ट्री का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने फर्जी पहचान के जरिये जमीन की रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में खुलासा किया है। मुख्य आरोपी ने खुद को इस्लाम बताकर जमीन बेचने का खेल रचा था जबकि उसका असली नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन




19 दिसंबर 2024 को संजीव कुमार निवासी सराय ज्वालापुर ने सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में रणवीर व इस्लाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि फर्जी पहचान के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की गई है। मामले की विवेचना के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाला व्यक्ति वास्तव में पिंकू उर्फ अजय कुमार है।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आपराधिक साजिश समेत कई अन्य आरोपों में धाराएं बढ़ाईं। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी और 21 मार्च को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकू उर्फ अजय निवासी पीतपुर, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें