फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मार्ग परिवर्तन कर हुआ शहीद एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के दौरान नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते दो दिनों का टेस्टिंग ब्लाॅक लिया गया है। इसके चलते मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर संचालित किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर जंक्शन-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15654 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल, गाड़ी संख्या 04013-14 लोकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल-लोकहा बाजार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर संचालित किया गया। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल में 45 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें