फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु कटान की घटनाओं पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। गौ तस्करी और संरक्षित पशु कटान पर अंकुश लगाने की मांग के लिए हिंदू सेना संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को मंगलौर के सीओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिस प्रशासन से गौ तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज कुमार बजरंगी के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पंकज पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन संरक्षित पशु कटान की घटनाएं सामने आने से लोगों में रोष है। संगठन के युवा संरक्षित पशु की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आरोप है कि गौ तस्करी के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि गौ तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान अनिकेत, अभिषेक, शौरव, ऋतिक, रोहित, विक्की, दीपांशु, सत्यम, सोनू, प्रवीन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें