फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच छह करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मोहर

विज्ञापन
कलियर में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान सभासदों के बीच होता हंगामा। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पिरान कलियर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच छह करोड़ से अधिक के विकास कार्य को सर्वसम्मति से पास कर लिया गया। इस दौरान सभासदों में जमकर नोंकझोंक भी हुई। वहीं एक व्यक्ति की मौत के कारण बोर्ड बैठक को बीच में ही स्थगित भी कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सखावत अली और ईओ विनोद कुमार श्रेय के नेतृत्व में आयोजित हुई। बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत के नौ सभासदों ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्रवाई रजिस्टर नहीं होने पर कुछ सभासदों ने कारण पूछा। साथ ही हंगामा करते हुए कार्रवाई रजिस्टर में साथ-साथ प्रस्ताव लिखने और हस्ताक्षर करने की मांग करने लगे। इसके बाद बैठक में कार्रवाई रजिस्टर मंगाकर उसमें प्रस्ताव लिखे गए, तब जाकर मामला शांत हुआ। बैठक में सभी सभासद अपने साथ एजेंडे में शामिल करने के लिए अपने अपने प्रस्ताव लेकर गए थे। एक सभासद रुकैया ने वार्ड एक का नाम बदलकर अहमद नगर रखने सहित कुछ अन्य प्रस्ताव रखे। वार्ड का नाम बदलने पर कुछ सभासदों ने आपत्ति जताई। वार्ड दो के सभासद मोहसिन ने तीन प्रस्ताव रखे। वार्ड तीन के सभासद नाजिम त्यागी के प्रस्ताव बताने शुरू किए तो कुछ सभासदों ने उनके प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। इस पर सभासदों के बीच बहस शुरू हुई तो गहमागहमी की स्थिति बन गई। हंगामे और नगर में एक व्यक्ति की मौत के चलते चेयरमैन सखावत अली ने बोर्ड बैठक स्थगित कर दी। नगर अध्यक्ष सखावत अली ने बताया कि बैठक स्थगित होने से पहले 6 करोड़ 19 लाख रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें सभी सभासदों के रखे गए प्रस्ताव में से 14 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इस मौके पर ईओ विनोद कुमार श्रेय, सभासद रुकैया, आसमा परवीन, हसरती, सबनम साबरी, गुलसाद सिद्दीकी, नाजिम त्यागी, गुलफाम, मोहसीन व दानिस आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष से की जांच कराने की मांग
नगर पंचायत कलियर वार्ड पांच की सभासद शबनम साबरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सखावत अली को कार्यालय में तैनात लिपिक के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें सभासद ने कार्यालय में तैनात लिपिक पर आरोप लगाया है कि नगर पंचायत कलियर के पूर्व अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले में लिया गया शुल्क को निकाय के खाते में जमा नहीं कराया गया है। उन्होंने अध्यक्ष से मामले की जांच की मांग की है। अध्यक्ष सखावत अली ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें