फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आखिर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आखिरकार शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चल ही गया। अमर उजाला माई सिटी में अतिक्रमण से लगने वाले जाम की खबर प्रकाशित होने के बाद नवनियुक्त एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने खुद हाईवे पर उतरकर पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सिविल लाइंस बाजार में भी जल्द अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन

शहर में लगने वाले जाम का मुख्य कारण हाईवे और शहर के अंदर होने वाला अतिक्रमण है। 17 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने जाम और अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लिया और शुक्रवार को पुलिस बल के साथ हाईवे पर उतर गए। उन्होंने एसडीएम चौक से रोडवेज बस अड्डे तक अतिक्रमण को हटवाया। हाईवे किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों को क्रेन के जरिये यातायात पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान एसडीएम और पुलिस ने 40 स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि शहर में हाईवे और बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ रोजाना अभियान चलाया जाएगा। इसलिए दुकानदार पहले ही अतिक्रमण हटा लें। अभियान के दौरान अतिक्रमण मिला तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस के सहयोग से सिविल लाइंस बाजार समेत अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, एसडीएम की कार्रवाई देख कई ठेले वाले अपना-अपना सामान उठाकर चलते बने। बस अड्डे के पास हाईवे किनारे वाहन चालक भी अपने वाहन लेकर मौके से निकल गए।
--
तहसील में बेहतर होगी पार्किंग व्यवस्था
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। कई लोग तहसील में बेतरतीब वाहन पार्किंग कर चले जाते हैं। इससे तहसील में आने-जाने वाले अधिकारियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें