फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पीजी की पहली प्रस्तावित मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी पीजी कॉलेज ने बीए की कक्षाओं को लेकर पहली प्रस्तावित मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। इसके बाद शनिवार को इस पहली प्रस्तावित मेरिट लिस्ट पर आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद उनका निस्तारण कर प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बीए की प्रस्तावित मेरिट लिस्ट 61.8 प्रतिशत तक आकर रुकी है।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया चल रही थी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन का काम पूरा कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज ने शुक्रवार को पहली प्रस्तावित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अधिकतम प्रस्तावित मेरिट 90.1 तथा न्यूनतम 61.8 प्रतिशत पर आकर रुकी है, जो ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके बाद अब शनिवार को प्रस्तावित मेरिट लिस्ट पर आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद इसका निस्तारण कर सोमवार को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कॉलेज की एडमिशन प्रभारी डॉ. भारती ने बताया कि बीए की प्रथम प्रस्तावित मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें