फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी बनी आग का गोला, अस्पताल में भगदड़

विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में खड़ी स्कूटी में लगी आग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई। इससे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्कूटी में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

रुड़की के गणेशपुर निवासी दो युवती बुधवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल बनवाने आई थी। दोनों युवती पार्किंग में स्कूटी खड़ी करके अस्पताल में मेडिकल बनाने चली गई। इस बीच पार्किंग में खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी जल उठी और आग की ऊंची लपटें निकलने लगी। स्कूटी में आग लगने से अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। लोग स्कूटी के पास खड़े अपने वाहनों को हटाने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि स्कूटी में आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें