फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित हो रही योजनाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कृषि विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसान दिवस आयोजित किया गया। सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि किसान विभाग के माध्यम से पंजीकरण कराकर किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों और खाद, बीज आदि पर विशेष छूट सहित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ इलाकों के किसान भी योजनाओं से वंचित नहीं रहें।
विज्ञापन




भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी जसवीर बसेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य कर रही हैं। खेती की आधुनिक विधि अपनाकर किसान पैदावार और आय में वृद्धि कर सकते हैं।

ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार की पहल की सराहना करते हुए किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बीडीओ प्रवीण भट्ट, कृषि एवं भू संरक्षण अधिकारी रामकुमार दोहरे, डॉ. योगेंद्र पाल सैनी, कृषि अधिकारी शेरपाल सिंह, गोरख सिंह, मनोज कुमार, सतीश कुमार, आशीष कुमार, नरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें