Iगंगनहर में डूब रहे एक बुजुर्ग को जलवीर मोनू ने बचा लिया। मोनू इससे पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने एक छात्रा को भी डूबने से बचाया था।
I
Iसोलानी पार्क के समीप एक बुजुर्ग गंगनहर की सीढि़यों पर बैठे थे। अचानक ही उनका पांव फिसल गया और वह गंगनहर में गिर गए। देखते ही देखते वह गंगनहर के तेज बहाव में वह बहने लगे। लोगों ने यह देखकर शोर मचा दिया। इस दौरान पास में ही रहने वाले जलवीर मोनू वहां पहुंचे और बुजुर्ग को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद वह बुजुर्ग को गंगनहर से बाहर निकालने में कामयाब रहे। इसके बाद बुजुर्ग के परिवार वालों को बुलाया गया। परिवार के लोगों ने मोनू का आभार जताया।I