ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील कार्यालय में प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने मामले और तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी।
भगवानपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने सोमवार को तहसील कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी भी डाक का समय पर निस्तारण करें। सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम समाज की भूमि चिह्नित कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल व तहसील दिवस की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि फरियादियों को अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर न काटने पड़े। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।